hajipur news. फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की हत्या में 10 पर प्राथमिकी

बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर-खपुरा मार्ग पर सोमवार को फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर की गयी थी हत्या

बिदुपुर. थाना क्षेत्र के चेचर-खपुरा मार्ग पर सोमवार को फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हुई हत्या मामले में पांच बैंककर्मियों सहित दस लोगों पर प्राथमिकी की गयी है. पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को उठाया है. क्यूएस काॅरपोरेशन लिमिटेड माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राकेश कुमार की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृत फाइनेंस कर्मी की पत्नी जुली कुमारी ने मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र के अंकित कुमार, गौरव कुमार, राहुल कुमार, मंजय कुमार, कुंदन कुमार समेत कुल पांच अज्ञात के विरुद्ध बिदुपुर थाने में एफआइआर करायी है. उन्होंने बताया कि पांचों नामजद भी उसके पति के साथ कंचनपुर में कार्यरत थे. पूर्व में अंकित कुमार व अन्य से विवाद हुआ था. इसी को लेकर अंकित कुमार ने कार्यालय के पांच साथी व अन्य के साथ मिलकर उवकी हत्या कर दी. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >