hajipur news. कैनाल मे भैंस को नहाने गये किसान की डूबने से मौत

वैशाली थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव स्थित मंसूरपुर जाफराबाद कैनाल में डूबने से हुआ हादसा

वैशाली. थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव स्थित मंसूरपुर जाफराबाद कैनाल में भैंस को स्नान कराने गए एक किसान की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय मुखिया ई आर रहमानी ने बताया कि मृतक प्रत्येक दिन भैंस का स्नान कराने इसी कैनाल में जाते थे. रविवार के दोपहर को भी वे भैंस लेकर गए थे. भैंस को गहरे पानी में जाते देख मो निजाम उसे निकालने गए. इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे. स्थानीय बच्चे जो इस कैनाल में स्नान कर रहे थे, उनलोगों द्वारा शोर मचाया गया. हल्ला सुन आस पास के लोग ईकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें पानी से बाहर निकाला गया. परिवार के लोगों द्वारा उन्हे मंसूरपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु ले गए, जहां उनकी मौत हो गई. मृतक को तीन बच्चे हैं, खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करते थे. कैनाल मे डूबने की घटना पूरे गांव मे फैल गई. सैकडों की संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. इधर परिवार वाले का रोते रोते बुरा हाल है. स्थानीय मुखिया इ आर रहमानी ने मृतक के परिवार वालों से मील ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >