Giridih News : स्कॉलर बीएड कॉलेज में प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई

Giridih News :प्रशिक्षुओं के बीच मिस्टर व मिस स्कॉलर व फनी गेम हुआ

Giridih News : बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं को सोमवार को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि कॉलेज के अभिभावक सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, विभा संथालिया, जोरावर सिंह सलूजा, रमनप्रीत सिंह सलूजा, निखिल संथालिया आदि थे. डॉ हरदीप कौर व सहायक प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत किया. दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. स्वागत भाषन में डॉ हरदीप कौर ने प्रशिक्षुओं को शुभकामना दी. प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन को मोह लिया. इस दौरान टॉप फाइव प्रशिक्षु अंजू रानी- 84.43%, आसमा परवीन- 84.36%, सुनंदिनी कुमारी- 83.29%, साक्षी प्रिया- 83.14% व उमा भारती-80.29% को मोमेंट, प्रशस्ति पत्र व अंक पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रशिक्षुओं को स्टूडेंट ऑफ द सेशन, एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड, मोस्ट ओबिडिएंट स्टूडेंट, ऑल टाइम एक्टिव स्टूडेंट, बेस्ट परफॉर्मिंग पीओटी ग्रुप, बेस्ड अटेंडेंस, मोस्ट स्पोर्टिंग एंड आउटस्टेंडिंग स्टेज परफॉर्मर अवार्ड भी दिया गया. इसके बाद इन प्रशिक्षुओं के बीच मिस्टर व मिस स्कॉलर व फनी गेम हुआ. अतिथि सरदार अमरजीत सिंह सलूजा ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही कार्य के प्रति सजग व ईमानदार रहने की सलाह दी. इस कार्यक्रम के समन्वयक की भूमिका डॉ संतोष कुमार चौधरी ने निभायी, जबकि मंच संचालन की भूमिका डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु कयानात परवीन व शुभम कुमार ने निभायी. इस मौके पर सभी सहायक प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी व प्रशिक्षु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >