Dhanbad News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना मणिलाल को रिमांड लेगी पुलिस

Dhanbad News: गोविंदपुर लाल बाजार स्थित शंभू साव मार्केट में अशोक बर्मन ज्वेलर्स दुकान से 29 मार्च की रात करीब 20 लाख की जेवरात चोरी मामले में आसनसोल में गिरफ्तार

Dhanbad News: गोविंदपुर लाल बाजार स्थित शंभू साव मार्केट में अशोक बर्मन ज्वेलर्स दुकान से 29 मार्च की रात करीब 20 लाख की जेवरात चोरी मामले में आसनसोल में गिरफ्तार गिरोह के सरगना मणिलाल को गोविंदपुर पुलिस रिमांड पर लेगी. आसनसोल पुलिस ने मणिलाल 2.2 किलो चांदी के साथ गिरफ्तार किया था. इधर, गोविंदपुर पुलिस शनिवार को आसनसोल पहुंची. इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि मणिलाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. गोविंदपुर की घटना में उसकी संलिप्तता है. आरोपी मणिलाल उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत धनपुरा का रहने वाला है. जब्त चांदी की कीमत करीब 5.5 लाख रुपये हैं.

गुरुवार की रात जीआरपी के हत्थे चढ़ा था सरगना

मणिलाल अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना बताया जाता है. गुरुवार की रात करीब 12 बजे आसनसोल स्टेशन पर वह जीआरपी के हत्थे चढ़ा था. वह ट्रेन पकड़ कर कानपुर भागने की फिराक में था. संदेह होने पर जीआरपी ने उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को फेरीवाला बताया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह अंतरप्रांतीय चोर गिरोह का सरगना है. उसके ही गिरोह ने ही गोविंदपुर की आभूषण दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पूछताछ में उसने कई खुलासे किये हैं. उसने यह भी कहा कि वह चोरी में शामिल था. जीआरपी को बताया कि चोरी की चांदी बेचने की जिम्मेदारी उस पर सौंपी गयी थी. इसी ख्याल से वह आसनसोल आया था, लेकिन बंगाल में चुनाव के कारण पुलिस की सक्रियता के कारण वह चांदी नहीं बेच सका और चांदी लेकर कानपुर लौट रहा था. इंस्पेक्टर ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे रिमांड पर लिया जायेगा. उन्होंने कहा जल्द घटना का उद्भेदन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >