एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिली को स्वर्ण

माधव-2मुजफ्फरपुर. वसुधा कल्याण आश्रम परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का अवसर है. चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आश्रम की मातृ शाखा

माधव-2

मुजफ्फरपुर.

वसुधा कल्याण आश्रम परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व का अवसर है. चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आश्रम की मातृ शाखा ‘मैत्रेयी संघ’ की वरिष्ठ सदस्या मिली सिन्हा ने स्वर्ण पदक जीता. न केवल वसुधा कल्याण आश्रम परिवार बल्कि पूरे बिहार का नाम भी गौरवान्वित किया है.

वसुधा कल्याण आश्रम के संस्थापक आचार्य पावन महाराज ने बताया कि मिली ने डिस्कस थ्रो में 30.63 मीटर का थ्रो कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और एशियाई स्तर पर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. इस अवसर पर गुरु मां मनोरमा व मैत्रेयी संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंजली स्वरूप, बिहार मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन ने मिली को शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >