एसडीपीओ ने की सदर थाने में कांडों की समीक्षा, निर्धारित समय में कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

किशनगंज. सदर थाना में एसडीपीओ गौतम कुमार ने कांडों की समीक्षा की. बुधवार को करीब तीन घंटे तक केस की समीक्षा की गई जिसमें बारी बारी से कई कांडों की

किशनगंज. सदर थाना में एसडीपीओ गौतम कुमार ने कांडों की समीक्षा की. बुधवार को करीब तीन घंटे तक केस की समीक्षा की गई जिसमें बारी बारी से कई कांडों की समीक्षा की गई. एसडीपीओ ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात भी कही. समीक्षा बैठक में केस के रिव्यू के दौरान कुछ केस लंबित पाये गये. इस पर एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें. एसडीपीओ ने कहा कि केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. मिशन 75 को हर हाल में फॉलो करना है. एसडीपीओ ने केस के अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं. केस के निष्पादन को गंभीरता से लें. समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ताओं से केस से संबंधित कई सवाल भी एसडीपीओ ने पूछे. एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि महिला से संबंधित मामले आते है तो उसे गंभीरता से लें. उन्होंने निर्धारित समय मे लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. समीक्षा में थानाध्यक्ष संदीप कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >