बिजली विभाग ने लगाया कैंप, छह समस्याओं का हुआ निष्पादन

कैंप में आए उपभोक्ताओं ने मौके पर समाधान पाकर संतोष व्यक्त किया

प्रतापगंज. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल राघोपुर के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, प्रतापगंज में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में अंचलाधिकारी आशुरंजन, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, बिजली विभाग के कनीय अभियंता अजय कुमार यादव, कमलेश कुमार एवं पुलकित जी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. प्राप्त कुल 14 आवेदनों में स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, नए विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर, पोल-तार की समस्या, विद्युत विच्छेद और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी शिकायतें शामिल थी. कनीय अभियंता अजय कुमार यादव ने मौके पर ही सक्रिय पहल दिखाते हुए 06 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया. इसमें घरेलू नए विद्युत संबंध के दो आवेदन, कृषि से जुड़ा एक आवेदन, व्यवसायिक एक, एक खराब मीटर तथा एक विपत्र सुधार का आवेदन शामिल था. शेष 08 आवेदनों को जल्द ही निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया. कैंप में आए उपभोक्ताओं ने मौके पर समाधान पाकर संतोष व्यक्त किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से उपभोक्ताओं को राहत मिलती है और समस्याओं का त्वरित निपटारा संभव हो पाता है. कनीय अभियंता श्री यादव ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है. शेष आवेदन भी जल्द ही निपटाए जाएंगे ताकि लोगों को निर्बाध बिजली सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >