अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका

अभद्र टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला फूंका

सिमडेगा. बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया. आक्रोश मार्च में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी हाय हाय, तेजस्वी यादव हाय हाय, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, एक मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गया गांधी माफी मांगो आदि नारे लगा रहे थे. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने इस घटना को लोकतंत्र पर कलंक करार देते हुए कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति निम्न स्तर पर पहुंच गयी है. यह न केवल निंदनीय है, बल्कि देश की मर्यादाओं का अपमान है. प्रधानमंत्री का अपमान हमेशा कांग्रेस करती आ रही है. बिहार की जनता इस अपमान का बदला वोट के माध्यम से लेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि कांग्रेस राजद के मंच से प्रधानमंत्री एवं उनकी दिवगंत मां के प्रति इस तरह का अभद्र भाषा का प्रयोग करना यह दिखलाता है की इन लोग हताश व निराश हो चुके हैं. चाहे जितना भी गाली प्रधानमंत्री को दिए जाए राहुल गांधी कभी भी अपने मनसूबे पर कामयाब नहीं होंगे. मौके पर जिला महामंत्री दिपक पूरी, मुकेश श्रीवास्तव, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, श्रद्धानंद बेसरा, पिंकी प्रसाद, फुलसुंदरी देवी, रीना देवी ,रुक्मणि देवी ,संतोष देवी, गीता गुप्ता, सुहानी देवी, मीना देवी, वीरसमणी देवी, सुनीता देवी ,पूनम देवी, कौशल्या देवी, मंसूरी देवी, मंगरी देवी, सुमति देवी, सुलोचनी देवी, राजनीति कुमारी, अंबिका कुमारी, सुमन देवी, शिखा अग्रवाल, रामविलास बड़ाइक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >