सहरसा. आरएम कॉलेज के नये परीक्षा नियंत्रक के रूप में मंगलवार को डॉ संजय कुमार ने अपना कार्य भार संभाला. इससे पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा का विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक पद संभालने के बाद महाविद्यालय में यह पद खाली हो चुका था. मंगलवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रो डॉ गुलरेज रौशन रहमान के डॉ संजय कुमार को परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्ति का आदेश देने के बाद विधिवत रूप से उन्होंने अपना पद ग्रहण किया. महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ संजय कुमार सहायक परीक्षा नियंत्रक पद पर पूर्व से ही अपनी सेवा दे रहे थे. उनकी कार्य क्षमता का आकलन कर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने यह भूमिका दी है. कार्यभार संभालते नये परीक्षा नियंत्रक ने सफलतापूर्वक संचालन के लिए महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों से सहायता की अपील की. मंगलवार को ही महाविद्यालय में नये रूटीन इंचार्ज का प्रभार महाविद्यालय के मैथिली विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ लक्ष्मी कुमार कर्ण को दिया गया. महाविद्यालय में मौजूद सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने डॉ संजय कुमार को परीक्षा नियंत्रक का पद एवं डॉ लक्ष्मी कुमार कर्ण को रूटिग इंचार्ज का पद संभालने पर शुभकामना दी. इस मौके पर महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ राजीव झा, डॉ कविता कुमारी, डॉ शुभ्रा पांडे, डॉ अमीष कुमार, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ कुमारी अपर्णा, डॉ रामानंद रमण, डॉ लक्ष्मी कर्ण, डॉ आरती रानी, डॉ विनय कुमार सिन्हा, डॉ अरुण कुमार, डॉ भगवती प्रसाद, डॉ निशित रंजन, डॉ सौरभ पांडे, डॉ अनिल कुमार, डॉ आलोक कुमार मिश्रा, डॉ पूनम कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ पंकज कुमार, सुशील कुमार झा, डॉ सुदीप झा, सुधाकांत झा सहित अन्य मौजूद थे.
आरएम कॉलेज के नये परीक्षा नियंत्रक बने डॉ संजय कुमार
आरएम कॉलेज के नये परीक्षा नियंत्रक के रूप में मंगलवार को डॉ संजय कुमार ने अपना कार्य भार संभाला.
