दुकानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर, सीसीटीवी लगाने की दी हिदायत

ज्वेलरी दुकान के आसपास अनावश्यक रूप से मंडराने वाले की अब खैर नहीं है. ज्वेलरी दुकान में हो रही घटनाओं को देखते हुए बख्तियारपुर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है.

सिमरी बख्तियारपुर. ज्वेलरी दुकान के आसपास अनावश्यक रूप से मंडराने वाले की अब खैर नहीं है. ज्वेलरी दुकान में हो रही घटनाओं को देखते हुए बख्तियारपुर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराधियों की पहचान में सहायक होते हैं, बल्कि इससे अपराध की घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है. मौके पर मौजूद बख्तियारपुर थाना के दारोगा मुकेश कुमार सिंह ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर पड़ते ही तुरंत इसकी सूचना बख्तियारपुर थाना या डायल 112 की पुलिस टीम को दें. उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर किसी भी संभावित घटना को रोक सकती है. इस दौरान बख्तियारपुर पुलिस द्वारा सभी ज्वेलरी दुकानदारों को बख्तियारपुर थाना, एसडीपीओ एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गये, ताकि आपात स्थिति में सीधे संपर्क स्थापित किया जा सके. पुलिस की इस पहल से ज्वेलरी दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है. वहीं दुकानदारों ने भी पुलिस के निर्देशों का पालन करने और अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >