धनबाद. धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची धनसार पुलिस ने सभी को
धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया रेलवे फाटक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची धनसार पुलिस ने सभी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार बैंकमोड़ के रहने वाले करण कुमार अपनी बाइक से बरमसिया की ओर जा रहे थे. ओवरब्रिज के समीप उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गयी. इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार बरमसिया के रहने वाले दो अन्य भी घायल हो गये. टक्कर होने के बाद दोनों बाइक पर सवार आपस में भिड़ गये. बरमसिया फाटक के समीप हंगामा होने लगा. दोनों ओर सड़क जाम हो गया. इसी बीच किसी ने धनसार थाने को इसकी जानकारी दे दी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।