Dhanbad News : लोदना कुजामा बाउरी बस्ती के बंद घर से ढाई लाख के जेवर चोरी

Dhanbad News : लोदना. लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना मधुबन कुजामा बाउरी बस्ती निवासी स्व. फागू यादव की पत्नी सविता देवी के बंद घर से चोरों ने लगभग ढाई लाख

Dhanbad News : लोदना.

लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना मधुबन कुजामा बाउरी बस्ती निवासी स्व. फागू यादव की पत्नी सविता देवी के बंद घर से चोरों ने लगभग ढाई लाख के जेवरात चोरी कर ली. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सविता देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम को घर में ताला लगा कर अपनी बेटी सोनी कुमारी को लाने के लिए उसके ससुराल उत्तरप्रदेश के गोंडा चली गयी. वहां से लौटी तो घर के अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाकर देखा तो सोने-चांदी के जेवर खे पैकेट इधर-उधर बिखरा था. ड्राम टूटा मिला, जिसमें रखा दो जोड़ी कान बाली, एक मंगलसूत्र, एक मंगटीका, छह जोड़ी पायल आदि गायब था. घर में शोरगुल होने की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गये. उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि चोर मुख्य द्वार की दीवार फांद कर अंदर घुसे होंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >