शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी से ही होगा विकास: जोसिमा खाखा

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी से ही होगा विकास: जोसिमा खाखा

सिमडेगा. सीएम एक्सीलेंस बालक स्कूल सिमडेगा में रविवार को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉयज फेडरेशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रतिनिधि शशिकांत साहू और पेंशनर समाज के सचिव राम कैलाश राम उपस्थित थे. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि अब समय है एकजुट होने का. उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक सिर्फ नौकरी नहीं करते, बल्कि झारखंड के भविष्य का निर्माण करते हैं. आपका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा. आपकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकेगा. आपकी लड़ाई ज़रूर जीत में बदलेगी. झारखंड का विकास तभी संभव है जब शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी संतुष्ट और सुरक्षित हों. उन्होंने संगठन की मांग पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी मांगें पूरी तरह से जायज हैं. इन मुद्दों को विधायक भूषण बाड़ा तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि विधायक इसे अपनी प्राथमिकता में रखकर समाधान की दिशा में कदम उठायेंगे. मौके पर स्वागत भाषण झारोटेफ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने 21 सितंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया. कार्यक्रम को रामकैलाश राम, शशिकांत साहू ने भी संबोधित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, शकील अहमद, शिव केसरी, इम्तियाज अहमद, अलेक्सियूस कुजूर, धीरज कुजूर, अली इमाम, विनीता सिंहा, जैकब लकड़ा, विमला कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >