Deoghar news : जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के दली रायडीह जंगल में छापेमारी कर छह साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के दली रायडीह जंगल में छापेमारी कर छह साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के दुलीडीह गांव निवासी रंजीत दास सहित खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी तस्लीम अंसारी, पालोजोरी थाना क्षेत्र के सुगीपहाड़ी गांव निवासी अली हैदर, जरगड़ी गांव निवासी हसमुद्दीन अंसारी, फरीद अंसारी व जसीडीह थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव निवासी विष्णु कुमार दास के रूप में की है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इन लोगों के पास से छह मोबाइल सहित पांच सिम कार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, एसआइ घनश्याम गंझू और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है. *पुलिस ने छह मोबाइल सहित पांच सिम कार्ड जब्त किये *बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >