नियोजित शिक्षकों को समय पर प्रमोशन देने की मांग

नियोजित शिक्षकों को समय पर प्रमोशन देने की मांग

बलिया बेलौन बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मिनहाज ने कहा कि हाल ही में नियोजित शिक्षकों के लिए प्रमोशन देने का हाई कोर्ट का न्याय निर्णय को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग के नये प्रधान सचिव से उम्मीद जतायी है. नये प्रधान सचिव को शिक्षा विभाग के पदभार संभालने पर बधाई दी. साथ ही उम्मीद जताया है कि नियोजित शिक्षकों का कलबद्ध प्रोन्नति जो नियमावली के तहत 12 साल में संतोषजनक सेवा करने वाले सभी शिक्षकों को प्रोन्नति मिलना था. लंबे समय से सरकार नहीं देने के कारण नियोजित शिक्षकों को कोर्ट का सरण लेना पड़ा. हाई कोर्ट का न्याय निर्णय को शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि नियोजित शिक्षकों का प्रमोशन देने के लिए जल्द से जल्द आग्रह किया है. कहा, तीन महीना के अंदर शिक्षा विभाग नियोजित शिक्षकों का सूचीबद्ध करते हुए कालबद्ध प्रोन्नति देने का कार्य को पूरा करें. मिनहाज ने बताया की नई प्रधान सचिव को आने से नियोजित शिक्षकों का प्रमोशन का उम्मीद जगी है. इससे नियोजित शिक्षकों में खुशी की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >