सुपौल. समाजवादी उच्च माध्यमिक विद्यालय मौजाहा में गुरुवार को महान विचारक व जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं मुख्य अतिथि चंद्र नारायण चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है. विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए. भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत परिणाम घोषित किए गए. जिसमें प्रथम स्थान रेणु कुमारी (कक्षा 11) द्वितीय स्थान शमा परवीन (कक्षा 9) तृतीय स्थान रवीता कुमारी (कक्षा 10) को प्राप्त हुआ. इसके अलावा सजदा, कौशल, कुंदन, मधुरी, आदिल एवं काजल को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर इको क्लब प्रभारी एल के निराला, प्रखंड स्वयंसेवक कुंदन कुमार, रंजीत झा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए. सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
