Giridih News : डीसी ने की नगर निकायों में संचालित योजनाओं की समीक्षा

Giridih News : अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण का मिला निर्देश

Giridih News : गिरिडीह.

डीसी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय में तीनों नगर निकायों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की. जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया व धनवार की योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त जलापूर्ति योजना के कार्यों की जानकारी ली. सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने की बात कही. साथ ही पूर्व में हुई बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की. नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर काम करने पर जोर दिया. बैठक में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, कार्यपालक पदाधिकारी बड़की सरैया व धनवार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >