चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

डोभी. बहेरा थाने की पुलिस ने बुधवार मटनमोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के केसापी

डोभी.

बहेरा थाने की पुलिस ने बुधवार मटनमोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के केसापी गांव के रहनेवाले चंदन कुमार व बुधनी बाजार के रहनेवाले जनार्दन विश्वकर्मा के रूप में हुई है. इन दोनों के विरुद्ध दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर बहेरा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. साथ ही जब्त बाइक के इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. गौरतलब हो कि डोभी-चतरा मार्ग शराब माफियाओं के लिए सुगम रास्ता बना हुआ है. इसी मार्ग से शराब माफिया चोरी के वाहन से शराब का धंधा करते हैं. झारखंड से शराब लाकर बहेरा थाना तथा डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-चतरा मार्ग से होकर अन्य जगहों के लिए परिवहन होता है. इसी पर अंकुश लगाने के लिए बहेरा पुलिस निरंतर प्रयासरत है. इसके तहत सघन वाहन जांच किया जा रहा है. इसी कड़ी में 10 दिनों के विशेष जांच अभियान में चोरी की चार बाइकों के साथ सात अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >