अमौर. प्रखंड में कौशल युवा केंद्र सरवैली की ओर से आमगाछी पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परतिया के प्रांगण में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सफल छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने की. इसका नेतृत्व कौशल युवा केंद्र संचालक भोला कुशवाहा ने किया .इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कौशल विकास आज के समय की मांग है.कौशल युवा केंद्र के माध्यम से हमारे छात्रों ने कंप्यूटर, संचार कौशल और व्यवहार कौशल में जो दक्षता हासिल की है, वह उन्हें आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी.वही संचालक भोला कुशवाह ने कहा कि यह पहल न केवल छात्रों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि एक आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक प्रयास है. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं. कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, संवाद कौशल और सॉफ्ट स्किल्स.युवाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.
उत्क्रमित उमावि परतिया में छात्रों में कुशल युवा कार्यक्रम के प्रमाणपत्र वितरित
अमौर
