शौंडिक सूंड़ी की बैठक में दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

शौंडिक सूंड़ी की बैठक में दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

सिमडेगा. टुकुपानी स्थित शौंडिक भवन में सिमडेगा जिला शौंडिक सूंड़ी संघ की बैठक जिला अध्यक्ष अरविंद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार व हत्या पर चिंता व्यक्त की गयी. हाल ही में छत्तीसगढ़ रायपुर में समाज की बेटी दीपाली साहू की निर्मम हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की घटना की निंदा की गयी. भविष्य में ऐसी घटना पर पुनरावृत्ति न हो, इस पर मंथन किया गया. जिलाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने अपने स्वागत भाषण में समाजहित में चिंतन करने और कुरीतियों से निबटने की बात कही. झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज के प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रसाद ने दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की घटना निंदनीय है. सभी महिलाओं से बहू को बेटी का दर्जा देने की बात कही. उन्होंने समाज को एकसूत्र में बंधने का संदेश दिया. गुमला जिला के पूर्व अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बच्चों को नैतिक शिक्षा देने पर जोर दिया. गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने समाज में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में दहेज प्रथा पर गंभीर चर्चा की गयी. इस दौरान समाज के सभी लोगों को समझाया गया कि अत्याचार और कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज को आगे आना होगा. यदि किसी भी परिवार में दहेज प्रथा के चलते लड़ाई-झगड़ा या बेटियों के साथ प्रताड़ना की घटना होती है, तो इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक स्तर पर पहल करने की बात कही गयी. मौके पर निर्णय लिया गया कि दीपाली साहू के हत्यारों को समाज सजा दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा. जरुरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष हलधर प्रसाद, महासचिव अनुप प्रसाद, सचिव अमित रंजन, कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद, संगठन मंत्री अनिल प्रसाद, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष विद्या देवी, सचिव शोभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपा गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >