बथानी बाजार में गुमटी तोड़कर हजारों की संपत्ति चोरी

नीमचक बथानी. थाना क्षेत्र के बथानी बाजार में चोरों ने बाजार में अवस्थित तीन गुमटी को तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात अज्ञात

नीमचक बथानी.

थाना क्षेत्र के बथानी बाजार में चोरों ने बाजार में अवस्थित तीन गुमटी को तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने बाजार में अवस्थित तीन गुमटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों की संपत्ति चुरा ली. सुबह इसकी जानकारी गुमटी संचालकों को स्थानीय ग्रामीण के द्वारा दी गयी. पीड़ित गुमटी संचालक रवि कुमार, प्रदीप कुमार, गौतम कुमार ने चोरी की लिखित सूचना बथानी थाने को दी है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी बथानी बाजार में चोरों ने इस तरह की घटना काे अंजाम दिया है. इसे लेकर नीमचक बथानी थाना को अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने संज्ञान में लेने के लिए अवगत कराया था. उन्होंने प्रशासन से कहा है कि इस तरह की घटना पर अगर अंकुश नहीं लगाया गया तो चोरों का मनोबल बढ़ेगा और कभी भी हुए वे लोग बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर निगरानी की जा रही है. जल्द ही इस तरह के असामाजिक तत्व प्रशासन के गिरफ्त में होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >