बक्सर के विजेंद्र व पटना की टुलटुल को स्वर्ण

डी-9बिहार मास्टर्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दिखाया कमालवरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तेलंगाना में 21-23 नवंबर को नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप होगी. इसमें क्वालीफाई करने के लिए अखाड़ाघाट रोड एफसीआइ स्थित स्विमफिट स्विमिंग

डी-9

बिहार मास्टर्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दिखाया कमाल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तेलंगाना में 21-23 नवंबर को नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप होगी. इसमें क्वालीफाई करने के लिए अखाड़ाघाट रोड एफसीआइ स्थित स्विमफिट स्विमिंग पूल में बिहार मास्टर्स स्विमिंग चैम्पियनशिप करायी गयी. विभिन्न कैटेगरी में पुरुष व महिला तैराकों ने अच्छा प्रदर्शन किया. बक्सर के इंटरनेशनल स्वीमर विजेन्द्र राय आकर्षण का केंद्र रहे और कई मेडल जीते. महिलाओं में पटना की नेशनल मेडलिस्ट टुलटुल अग्निहोत्री उम्रदराज स्वीमर रहीं व दो मेडल जीतीं.

इससे पहले बिहार एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल व मुजफ्फरपुर स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण कुमार ने संयुक्त रूप चैंपियनशिप का शुभारंभ किया. मंच का संचालन सचिव कुंदन राज ने, स्वागत एकेडमी के निदेशक आभाष कुमार ने किया. मुख्य स्कोरर सौरभ कुमार, मुख्य रेफरी अनिल, मुख्य लैब जजेज सत्यनारायण प्रसाद, जजेज बालमुकुंद, अजय मिश्रा, सनातन राज, मिथिलेश शर्मा, सुशील व शिवम रहे. नेशनल मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में विजेन्द्र राय, कुंदनराज, सुमंत, शिवम, दीपक, सत्यम, मो इनाम, डॉ एके सिंह, विभूति, आशिका रंजन, ऋचा रश्मि, टुलटुल अग्निहोत्री व अजय कुमार को शामिल किया गया. यह जानकारी संयुक्त सचिव कुंदन राज ने दी.

कुछ ऐसा रहा रिजल्ट

100 मीटर मेंस फ्रीस्टाइल (अंडर-29) : गोल्ड-अजय कुमार, (अंडर-44) : गोल्ड गोविन्द महतो, (अंडर-49) : गोल्ड- राहुल, (अंडर-35) : गोल्ड- आशीष, (अंडर-54) : गोल्ड-उमेश, (अंडर-59) : गोल्ड- उदय नारायण, (अंडर-64) : गोल्ड-विजेन्द्र राय, 200 मीटर मेंस फ्रीस्टाइल (अंडर-49) : गोल्ड- राहुल दास, 50 मीटर मेंस बटर फ्लाई (अंडर-65) : गोल्ड- विजेन्द्र राय, बटर फ्लाई(अंडर-49) : गोल्ड अनुज, 50 मीटर वीमेंस बटर फ्लाई(अंडर-29) : गोल्ड-बुलबुल मिश्रा, 50 मीटर वीमेंस बटर फ्लाई (अंडर-34) : गोल्ड- ऋचा रश्मि, (अंडर-40) : गोल्ड-रीना, (अंडर-64) : गोल्ड-टुलटुल अग्निहोत्री, (अंडर-30) : गोल्ड-बुलबुल मिश्रा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >