वाहन के टक्कर से बाइक सवार गंभीर

सदर थाना क्षेत्र के बीएसएनल कार्यालय के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया

लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र के बीएसएनल कार्यालय के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार कचहरी मोड़ की ओर से जा रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक सवार को स्थानीय निवासियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल की पहचान पतराटोली निवासी अरुण उरांव के रूप में हुई है. वहीं बोलेरो चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया है. सड़क हादसे में चार घायल, निजी अस्पताल ले गए ग्रामीण कुड़ू. नेशनल हाइवे 39 कुड़ू – रांची मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के कोकर चौक के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से मदरसा चौक के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया जहां एक अधेड़ को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. घायलों की पहचान नहीं हो पायी थी. बताया जाता है कि कुड़ू की तरफ से दोनों बाइक सवार मदरसा चौक की तरफ जा रहे थे. एक बाइक में एक अधेड़ तथा एक बाइक में दो लड़का व एक युवती सवार थे. इसी बीच एक वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में दोनों बाइक में टक्कर हो गयी तथा चारों घायल हो गये. अधेड को अधिक चोट लगी हैं. पुलिस को सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >