Bhagalpur news सुलतानगंज का जर्दालु आम आकार, स्वाद व सुगंध में खास

अंग प्रदेश की पहचान सुलतानगंज का जर्दालु आम इस बार अपने सुनहरे रंग, बड़े आकार और अनोखी मिठास से चर्चा में है. जून के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति भवन से

अंग प्रदेश की पहचान सुलतानगंज का जर्दालु आम इस बार अपने सुनहरे रंग, बड़े आकार और अनोखी मिठास से चर्चा में है. जून के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति भवन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अंग की यह खास सौगात भेजी जायेगी. इस बार मौसम ने आम उत्पादकों का भरपूर साथ दिया है. समय पर हुई बारिश और अनुकूल तापमान से जर्दालु आम का आकार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर हुआ है. किसानों और बागवानों के चेहरे पर उत्साह देखा जा रहा है. महेशी, तिलकपुर, मधुवन नर्सरी के संचालक और मैंगो मैन के नाम से प्रसिद्ध अशोक चौधरी ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के कई विशिष्ट लोगों को जर्दालु आम भेजने की तैयारी की जा रही है. बिहार सरकार से आम भेजा जाता है. जिला प्रशासन जर्दालु आम भेजने की तैयारी में है. महेशी, तिलकपुर और आसपास के बागानों का निरीक्षण वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किया है. सोमवार को विशेष बैठक कर आम भेजने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जायेगा.

सुलतानगंज क्षेत्र की काली दोमट मिट्टी में उगने वाला जर्दालु आम अपनी अनोखी मिठास और तेज सुगंध के लिए प्रसिद्ध है. इसी विशेषता से इसे जीआई टैग प्राप्त हो चुका है. खुशबू इतनी कि एक कमरे में रखे जर्दालु की महक पूरे घर में फैल जाती है.

विदेशों से बढ़ी मांग, मॉरिशस से आया ऑर्डर

इस बार जर्दालु आम की मांग विदेशों में बढ़ी है. मैंगो मैन के अनुसार मॉरिशस, सऊदी अरब, यूएई, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से जर्दालु आम के ऑर्डर आये हैं. गल्फ कंट्री सऊदी अरब, यूएई, यूरोपियन कंट्री इंगलैंड़, अस्ट्रेलिया से भी आम का आर्डर आया है. सऊदी अरब के मशहूर लूलू मॉल नेटवर्क से कई देशों में जर्दालु आम भेजने की तैयारी की जा रही है. मुंबई, गुजरात और बेंगलुरु की कई कंपनियों ने विशेष खेप की मांग की है.

बारिश ने इस बार आम को संवार दिया

इस बार हुई बारिश जर्दालु के लिए वरदान साबित हुई है. आम का आकार बेहतर हुआ है और मिठास पिछले साल से अधिक रहने की उम्मीद है. मई के अंतिम सप्ताह से 10 जून तक बाजार में जर्दालु आम की अच्छी आवक बनी रहेगी. सुलतानगंज का जर्दालु आम अब सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि अंग प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. अंग की मिट्टी में उगने वाला यह आम स्वाद, सुगंध और गुणवत्ता में अपनी अलग पहचान रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >