भदौल-बुधमा पंचायत भवन में पौधरोपण, ग्राम सभा आयोजित

भदौल-बुधमा पंचायत भवन में पौधरोपण, ग्राम सभा आयोजित

मधेपुरा. विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को सदर प्रखंड की भदौल-बुधमा पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम व ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. मुखिया पुनम कुमारी ने कहा कि प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है. उन्होंने लोगों से पौधे लगाने व उनकी देखभाल करने की अपील की. ग्राम सभा में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, शिक्षा व अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार, जहांगीर आलम, प्रिया कुमारी, मो. अफरोज, ललन कुमार, राधे ऋषिदेव, वकील यादव, अताबुल, भगलु, अनिल कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >