भाजपा : नामांकन से पूर्व सीता सोरेन ने की फौजदारीनाथ की पूजा

बासुकिनाथ. भाजपा के दुमका लोकसभा उम्मीदवार सीता सोरेन शुक्रवार को नामांकन से पूर्व बासुकिनाथ पहुंचीं. अक्षय तृतीया पावन पर्व पर अपने दोनों बेटी संग बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की, उनके

बासुकिनाथ. भाजपा के दुमका लोकसभा उम्मीदवार सीता सोरेन शुक्रवार को नामांकन से पूर्व बासुकिनाथ पहुंचीं. अक्षय तृतीया पावन पर्व पर अपने दोनों बेटी संग बाबा फौजदारीनाथ की पूजा की, उनके मंदिर पुरोहित कुणाल झा ने उन्हें गर्भगृह में षोडशोपचार विधि से जलाभिषेक कराया. भोलेनाथ की पूजा अर्चना से प्रत्याशी सीता सोरेन ने नामांकन कार्यक्रम की शुरुआत की. फौजदारी बाबा से जीत की कामना की. मौके पर उनके दर्जनों समर्थक मौजूद थे. फोटो- बासुकिनाथ मंदिर गर्भगृह में पूजा करती सीता सोरेन व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >