बचरा अस्पताल की मैट्रॉन सिस्टर को दी विदाई

पिपरवार. बचरा क्षेत्रीय अस्पताल की मैट्रॉन सिस्टर शोभा एक्का को शुक्रवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. एरिया मेडिकल अफसर डॉ एफआर साह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह

पिपरवार.

बचरा क्षेत्रीय अस्पताल की मैट्रॉन सिस्टर शोभा एक्का को शुक्रवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. एरिया मेडिकल अफसर डॉ एफआर साह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सहकर्मियों ने माला पहना कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. सहकर्मियों ने उन्हें कई उपहार भेंट किये. वक्ताओं ने मैट्रॉन सिस्टर के 34 वर्षों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय भविष्य की मंगलकामना की. जानकारी के अनुसार सिस्टर शोभा एक्का 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जायेंगी. मौके पर डॉ संजीव कुमार, डॉ अरुण सिंह, डॉ ओमवीर, डॉ जिनिद, डॉ सायन, अमित कुमार, कल्याण झा, अब्राहम लकड़ा, सिस्टर सरिता, पूनम, सुशीला, कमलेश कुमार, बालेश्वर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >