असमाजिक तत्वों ने फलदार वृक्षों को काटा

थाना क्षेत्र के कुर्माडीह गांव के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह के खेत में लगे 11 फलदार वृक्ष को असामाजिक तत्वों ने काटकर बर्बाद कर दिया

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के कुर्माडीह गांव के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह के खेत में लगे 11 फलदार वृक्ष को असामाजिक तत्वों ने काटकर बर्बाद कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह अपने खेत पर गये. जहां काटे गये वृक्ष को देखकर भावुक हो गये. उन्होंने बताया कि बहुत ही मेहनत कर वह फलदार वृक्ष लगाया था, जो कि पिछले तीन वर्षों से वृक्ष में फल आ रहा था. पीड़ित अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह ने थाने में छह लोगों के विरुद्ध आशंका व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. सूचना मिलने के साथ ही थाना के पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >