खूंटी. अंजुमन इस्लामिया खूंटी की पांच पदों के लिए तीन मई को चुनाव होगा. इसकी घोषणा कर दी गयी है. तीन मई को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा. उसी दिन शाम छह बजे से मतगणना की जायेगी और परिणाम भी घोषित किया जायेगा. अंजुमन इस्लामिया के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद का चयन किया जायेगा. चुनाव को लेकर नामांकन पत्र खरीदने की तिथि नौ अप्रैल से 12 अप्रैल, जमा करने की तिथि नौ अप्रैल से 12 अप्रैल, नामांकन पत्र की जांच की तिथि 13 अप्रैल, नाम वापसी की तिथि 14 अप्रैल, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अप्रैल को होगा. वहीं तीन अप्रैल को मतदान, मतगणना और परिणाम जारी होगा.
अंजुमन इस्लामिया खूंटी का चुनाव तीन मई को
अंजुमन इस्लामिया खूंटी की पांच पदों के लिए तीन मई को चुनाव होगा. इसकी घोषणा कर दी गयी है.
