अमदाबाद नगर पंचायत की मुख्य बाजार पर जाम का कहर

अमदाबाद नगर पंचायत की मुख्य बाजार पर जाम का कहर

– अतिक्रमण से आवागमन रोज हो रहा बाधित

कटिहार, अमदाबाद से रिपोर्ट,

अमदाबाद नगर पंचायत की मुख्य बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है. प्रशासन द्वारा जनवरी में अतिक्रमण मुक्त कराई गई मुख्य सड़क पर फिर से दुकानें सजने लगी हैं. इससे राहगीरों और दुकानदारों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं.

अतिक्रमण से फिर तंग हुई सड़क

स्थानीय प्रशासन ने इस साल जनवरी में अमदाबाद नगर पंचायत के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया था. सड़क से अवैध कब्जा हटाकर आवागमन सुगम बनाने का दावा किया गया था. लेकिन कुछ ही महीने बाद स्थिति फिर जस की तस हो गई है. स्थानीय बाजार में लीची, आम सहित अन्य फलों की दुकानें रोड पर ही सजा दी जाती हैं. ठेले और खोमचे सड़क के किनारे लग जाने से सड़क तंग हो गई है. एक तरफ से गाड़ियां निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है.

धूप-गर्मी में घंटों फंसे रहते हैं लोग

राहगीर डिम्पल सिंह, कंचन साह, अर्जुन मंडल, शेख मिराज, अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जाम सबसे बड़ी मुसीबत बन गया है. दोपहर में मुख्य बाजार से गुजरने वाली एंबुलेंस और स्कूल बसें भी जाम में फंस जाती हैं. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जाम में फंसने से बुजुर्ग और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं. कई बार छोटे-मोटे झगड़े भी हो जाते हैं. दुकानदारों का कहना है कि बाजार में जगह की कमी है, इसलिए मजबूरी में सड़क पर दुकान लगानी पड़ती है. लेकिन इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है. सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति सबसे गंभीर रहती है.

जल्द खाली कराने की उठी मांग

दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर सजने वाली दुकानों को शीघ्र खाली कराया जाए. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जाम की समस्या और बढ़ जाएगी. त्योहारों और फलों के सीजन में बाजार में भीड़ दोगुनी हो जाती है. ऐसे में सड़क पूरी तरह जाम हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि वैकल्पिक स्थान चिन्हित कर फुटपाथी दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जाए. ताकि आवागमन सुलभ हो सके और नगर पंचायत को जाम से निजात मिल सके. प्रशासन से नियमित जांच कर अतिक्रमण रोकने की भी मांग की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >