बाल विवाह को रोकने के लिए किया जागरूक

चाइल्ड लाइन से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई

राजमहल/मंगलहाट. राजमहल प्रखंड क्षेत्र की सैदपुर, मोकिमपुर, घाटजमनी पंचायत के गांवों व आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवनों में मंथन संस्थान की ओर से चाइल्ड लाइन संबंधित आजीविका सखी मंडल दीदियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में चाइल्ड लाइन से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा हुई. इस अवसर पर मंथन संस्थान( बाल कल्याण समिति) की अंशु मलाकार ने सखी मंडल दीदी व ग्रामीणों के बीच में बाल विवाह, बाल मजदूर, अनाथ बच्चों, बीमार बच्चों के बारे में हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर नीलांबर प्रसाद मालाकार, गीता देवी, सतना देवी सहित आजीविका सखी मंडल की दीदी उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >