hajipur news. फाइनेंसकर्मी की हत्या के आरोपित को भेजा जेल

बिदुपुर थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को चेचर-खपुरा मार्ग में अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी राकेश कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी थी

बिदुपुर. थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को चेचर-खपुरा मार्ग में अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी राकेश कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले में मृतक की पत्नी ने कंपनी के पांच कर्मियों सहित दस लोगों पर प्राथमिकी करायी थी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त मृतक के साथ ही निजी फाइनेंस कार्यालय कंचनपुर में ही कार्यरत था. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हत्या में अंकित की संलिप्तता पाई गयी है. वह दो मोबाइल का प्रयोग करता था. घटना के समय एक मोबाइल को घटना स्थल से ढाई किलोमीटर की दूरी होने के प्रमाण मिले हैं. तकनीकी जांच में अंकित की संलिप्तता पायी गयी है. इसकी गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है अन्य आरोपित की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >