गांजा की खरीद-बिक्री करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

गांजा की खरीद-बिक्री करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

गुमला. गुमला एसपी को मिली सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर टोटो थाना के पंसो गांव निवासी अरुण बैठा उर्फ चाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेने पर उसके घर की सीढ़ी के नीचे ब्लू व बैगनी रंग के बैग में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया, जिसका वजन 1.600 ग्राम है. यह जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंसो गांव में अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिसके तहत टीम का गठन कर छापामारी की गयी. पुलिस जैसे अरुण बैठा के घर के पास पहुंची, तो पुलिस को देख कर बाइक नंबर (जेएच-08सी-5925) पर सवार व्यक्ति बाइक छोड़ कर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह भागने में सफल रहा. इसके बाद अरुण बैठा के घर की तलाशी लेने पर निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी के नीचे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया. अरुण बैठा से पूछने पर बताया कि मैं व मेरा भाई रूपेश बैठा (19) खरीद-बिक्री का काम करते हैं. इसके बाद पुलिस ने बरामद बाइक, गांजा व अरुण बैठा को गिरफ्तार किया. थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए सोमवार को आरोपी अरुण बैठा को न्यायिक हिरासत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया. छापेमारी दल में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, इंस्पेक्टर सह थानेदार महेंद्र कुमार करमाली, एसआइ उदेश्वर पाल, एएसआइ नौशाद पावरियां समेत पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >