मारपीट कर नगदी छिनने का लगाया आरोप

मारपीट कर नगदी छिनने का लगाया आरोप

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के गाजीपैता गांव स्थित ससुराल आये युवक के साथ मारपीट कर नगदी छीन लिए जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में सौरबाजार थाना क्षेत्र के बराही गांव निवासी अंकुश कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पत्नी की विदाई कराने को लेकर गाजीपैता स्थित अपने ससुराल आया था. जहां बच्चे की तबीयत खराब होने पर चंडिका स्थान विराटपुर से बच्चे को दवाई दिलाकर बाइक से अपने ससुराल लौट रहा था. इस दौरान मध्य विद्यालय गाजीपैता के समीप गांव के ही आधे दर्जन लोग छोटू कुमार, प्रवीण कुमार, सुधांशु कुमार, चिकू कुमार, सोनू यादव सुधांशु यादव अन्य चार पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर जबरन रोक लिया. इस दौरान आरोपित छोटू कुमार रंगदारी की मांग करने लगा. जिससे इंकार करने पर सभी आरोपित लोग मारपीट करने लगे. इस दौरान जेब में रखा नगदी पचास हजार रुपया व गले में पहना सोने का चकती छीन लिया. घटना के बाद परिजनों के सहयोग से डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस के सहयोग से ईलाज के लिए सोनवर्षाराज सीएचसी ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >