आग से महिला झुलसी, सदर अस्पताल से पटना रेफर

जमुई. जिले के महादेव सिमरिया गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आकर झुलसकर घायल हो गयी. परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल लाया. जहां

जमुई. जिले के महादेव सिमरिया गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला आग की चपेट में आकर झुलसकर घायल हो गयी. परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल महिला महादेव सिमरिया गांव निवासी रंजीत साव की पत्नी शोभा देवी है. बताया जाता है कि महिला घर में अकेली खाना बना रही थी. इसी दौरान महिला की साड़ी में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. महिला की चीख-पुकार सुन परिजन व स्थानीय लोग पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बुझाया गया. हालांकि तब तक महिला का शरीर 75 फीसदी से अधिक जल गया. फिलहाल महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >