आग में झुलसकर तीन मवेशी की मौत

चार मवेशी और पशुपालक जख्मी सौरबाजार . घर में आग लग जाने के कारण तीन मवेशी की झुलसकर मौत हो गयी, जबकि चार मवेशी और पशुपालक गंभीर रूप

चार मवेशी और पशुपालक जख्मी सौरबाजार . घर में आग लग जाने के कारण तीन मवेशी की झुलसकर मौत हो गयी, जबकि चार मवेशी और पशुपालक गंभीर रूप से झुलस गये. जिसका इलाज चल रहा है, घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित कबैला गांव में रविवार रात की है. मिली जानकारी के अनुसार बिजली की शार्ट सर्किट के कारण रामपुर पंचायत के कबैला गांव निवासी गंगा साह के घर में आग लग गयी. घर में सभी लोग के सोये रहने के कारण आग लगने की जानकारी देर से लगी. तब तक बगल के पड़ोसी मांगों साह और रमेश साह के घर को भी आग ने अपनी लपेट में ले लिया और घर में बंधे तीन पशु की मौत झुलसने के कारण हो गयी. पशुपालक की नींद खुलने पर जब वहां पहुंचा तो चार अन्य पशु को किसी तरह बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक ये चारों भी पूरी तरह झुलस चुके थे. पशु को बचाने के चक्कर में पशुपालक अमरजीत कुमार भी पूरी तरह झुलस गया है. जिसका इलाज चल रहा है. पीड़ित ने तत्काल फोन के माध्यम से अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी देते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. स्थानीय मुखिया जनार्दन यादव ने घटना की सूचना पर पहुंचकर क्षति का आकलन करते हुए कहा कि तीनों परिवार के लगभग लाखों रूपये की क्षति हुई है. प्रशासन को इसका आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >