Sasaram News : नयी टेक्नोलॉजी के साथ नया टोल प्लाजा बनकर तैयार, पांच को उद्घाटन

सासाराम का नया टोल प्लाजा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है. सभी लेन में सेटअप लगा दिया गया है. इसकी उद्घाटन की संभावित तिथि पांच सितंबर को घोषित की गयी.

सासाराम सदर. सासाराम का नया टोल प्लाजा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है. सभी लेन में सेटअप लगा दिया गया है. इसकी उद्घाटन की संभावित तिथि पांच सितंबर को घोषित की गयी. पुराने टोल प्लाजा के 13 लेन के अनुरूप नये टोल प्लाजा पर 16 लेन बनाया गया है. पुराने टोल प्लाजा के शुरुआत में महज आठ लेन से ही हुआ था. इस पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण फिर से पांच लेन बढ़ाया गया था. ऐसे में पुराने टोल प्लाजा 13 लेन का हो गया था. पुराने टोल का जगह कम होने से लेन कम और एनएच सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा हो गया था. ऐसे में आये दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था. यहां तक कि वर्तमान समय में भी टोल प्लाजा पर डेहरी से शिवसागर की ओर जाने वाले सभी लेनों में प्रतिदिन सुबह से शाम तक करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहता है. इससे वाहन सड़क पर लगे जाम में घंटों फंसे रहते हैं. पुराने टोल प्लाजा की अपेक्षा नये टोल प्लाजा के लेनों में कई नयी टेक्नोलॉजी विकसित की गयी है. शीशा पर फास्टैग नहीं, तो नंबर से कट जायेगा पैसा वाहन के शीशा पर फास्टैग लगाने के बजाय डेसबोर्ड में छिपाकर चलने वाले लोगों के लिए नये टोल पर फास्टैग की नयी टेक्नोलॉजी विकसित की गयी है. कोई वाहन मालिक शीशा के बजाय गाड़ी के अंदर भी फास्टैग रहा, तो उसपर लगे नंबर प्लेट के माध्यम से वाहन मालिक के खाते से पैसा कट जायेगा. पर्याप्त भूमि अधिग्रहित कर नया टोल प्लाजा 16 लेन का बनाया गया है. ऐसे में नयी सुविधाओं के साथ लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी. इससे लोग ससमय अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच पायेंगे. कहती है अधिकारी नया टोल प्लाजा पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है. उसके लेन में कई नयी टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया गया है. पांच सितंबर नये टोल प्लाजा के ओपनिंग की संभावित तिथि है. इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इया चक्रवर्ती सूचना प्रसार पदाधिकारी एनएचएआइ दिल्ली

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >