स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला विशेष कार्यक्रम

-एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चला विशेष कार्यक्रम सुपौल. स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जिले में स्वच्छता ही सेवा 2025 (स्वच्छता पखवाड़ा) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान गतिविधि” का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस विशेष अभियान का नेतृत्व उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जहां जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता कर्मियों ने मिलकर परिसर में निर्मित तालाब की सफाई की. सामूहिक श्रमदान से परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया. इसके उपरांत स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में बच्चों ने स्वच्छता से जुड़े नारे लगाकर स्थानीय समुदाय को जागरूक किया और यह संदेश दिया कि “स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है. ”सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी यह अभियान बड़े उत्साह से चलाया गया. प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर पर मुखिया के नेतृत्व में श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गयी. ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आसपास जगहों पर सफाई कर एक मिसाल पेश की. इस पहल का मुख्य उद्देश्य था लोगों को सामूहिक श्रमदान की महत्ता समझाना और यह संदेश देना कि स्वच्छता केवल प्रशासन या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. जिले से लेकर प्रखंड और पंचायतों तक आयोजित यह श्रमदान अभियान सुपौल में स्वच्छता के स्थायित्व और जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण बना. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह की पहल लगातार जारी रहेगी ताकि जिले को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >