18 से 24 तक मनाएंगे संकल्प सप्ताह

शहर से गांव तक पार्टी की शाखाओं की बैठकमुजफ्फरपुर. भाकपा-माले द्वारा 18 से 24 दिसंबर तक पार्टी के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं शहादत-बरसी पर शहर से गांव

शहर से गांव तक पार्टी की शाखाओं की बैठक

मुजफ्फरपुर.

भाकपा-माले द्वारा 18 से 24 दिसंबर तक पार्टी के पूर्व महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्रा की 27वीं शहादत-बरसी पर शहर से गांव तक संकल्प सप्ताह का आयोजन होगा. इस दौरान सैकड़ों पार्टी शाखाओं की बैठक होगी और हजारों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक अपने प्रिय नेता को लाल सलाम व क्रांतिकारी श्रद्धांजलि पेश करेंगे.

हरिसभा चौक स्थित पार्टी जिला कार्यालय में भी शहर के कार्यकर्ता जुटेंगे और पार्टी को मजबूत करने व जन आंदोलन को तेज करने का संकल्प लेंगे.केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी संकल्प पत्र का भी अध्ययन किया जायेगा. यह जानकारी माले जिला सचिव कृष्णमोहन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >