रेड रन-2025 में भाग लेंगे के लिए पटना पहुंचे कोसी के 18 प्रतिभागी

रेड रन-2025 में भाग लेंगे के लिए पटना पहुंचे कोसी के 18 प्रतिभागी

मधेपुरा. बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय अंतर्गत संचालित बिहार राज्य इट्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वावधान में मंगलवार को पटना में आयोजित होने वाली रेड रन- 2025 प्रतियोगिता भाग लेने के लिए कोसी प्रमंडल के 18 प्रतिभागी सोमवार को पटना पहुंच गये. इसमें मधेपुरा, सहरसा व सुपौल के छह-छह प्रतिभागी शामिल है. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि राज्य स्तरीय रेड रन पाटलिपुत्रा खेल परिसर, कंकड़बाग से प्रारंभ होकर मेदांता अस्पताल होते हुए शालिमार के रास्ते वापस पाटलिपुत्रा खेल परिसर तक जायेगा. उन्होंने बताया कि कोसी टीम का नेतृत्व मधेपुरा से जिला नोडल पदाधिकारी सरवर मेंहदी व सुपौल से जिला नोडल पदाधिकारी विद्यानंद यादव कर रहे हैं. टीम में मधेपुरा, सहरसा व सुपौल के छह-छह प्रतिभागी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >