Sasaram News : दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन से 127 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार

सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन से 127.84 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज भी गिरफ्तार किया गया है.

सासाराम ग्रामीण. सासाराम रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन से 127.84 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज भी गिरफ्तार किया गया है. धंधेबाज गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बड़की डेल्हा संगम चौक निवासी उमेश चौधरी का पुत्र रौनक कुमार बताया जा रहा है. इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 03698 डाउन (दिल्ली-गया स्पेशल) में आगे से तीसरा सामान्य कोच में किसी व्यक्ति द्वारा अंदर से टॉयलेट का दरवाजा बंद कर रखा है, जो खोल नहीं रहा है. टॉयलेट में वह कुछ बैग ले के घुसा हुआ है. सूचना पर निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार व जीआरपी निरीक्षक सुमन राणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक डीएस राणावत साथ सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा आरक्षी विमलेश कुमार भारती सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा राजकीय रेल पुलिस सासाराम के उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह साथ जवान त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी के सासाराम रेलवे स्टेशन पीएफ नंबर-3 पर आने पर आगे से तीसरे सामान्य कोच को चेक किया गया. उसके टॉयलेट रूम बंद पाया गया, जिसको खुलवाने पर अंदर व्यक्ति ने नहीं खोला, तब यांत्रिक विभाग की मदद से गेट को बाहर से खुलवा कर चेक करने पर उसमें एक व्यक्ति मिला, जो टॉयलेट में सात पिट्ठू बैग व तीन झोले के साथ पाया गया. उससे पूछने पर सभी बैगों में अंग्रेजी शराब होना बताया, जो सभी उत्तर प्रदेश राज्य से लेकर आना बताया. बरामद शराब कुल 127.845 लीटर विदेशी शराब पायी गयी. इसका अनुमानित मूल्य 01 लाख रुपये हैं. उक्त व्यक्ति व सभी शराब को जब्त कर व राजकीय रेल थाने में मुकदमा कर न्यायालय गयाजी को अग्रसारित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >