सांप काटने से 11 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान हुई मौत

सांप काटने से 11 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान हुई मौत

सौरबाजार . थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड दो में रविवार की देर शाम खेलने के क्रम में करीब 11 वर्षीय बालक के सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत हो गयी. बालक के मौत के खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. मिली जानकारी अनुसार मृतक बालक नगर पंचायत वार्ड दो निवासी चंदन साह का 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया जा रहा है. जो रविवार की देर शाम अपने आंगन में खेल रहा था. वहीं जहरीले सांप ने काटा लिया. जिसके बाद परिजन ने आनन-फानन में बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरबाजार ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया. जहां इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना सौरबाजार थाना को मिलते ही थानाध्यक्ष अजय पासवान पुलिस बल के साथ मृतक बालक के घर पहुंच कागजी प्रक्रिया के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >