Jharkhand Budget 2025: झारखंड बजट पेश, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने क्या बड़ा ऐलान किया?

Jharkhand Budget 2025 Live: झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी है. सबसे पहले प्रश्न काल की शुरुआत हुई है. इसके बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट पेश किया. राज्य सरकार ने इस बार 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश की. बजट में सरकार का फोकस कल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों पर है.

Live Updates
7:04 PM. 3 Mar 25 1:34 PM. 3 Mar

बजट में क्या है खास

साल 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य

कुल 5 नये लॉ यूनिवर्सिटी बनाने का लक्ष्य

ट्राईबल यूनिवर्सिटी खोले जाने का प्रस्ताव

झारखंड अनुसूचित जाति परिमार्शदातृ आयोग का गठन करने का निर्णय

2500 किलो मीटर पथ और 200 पुल निर्माण का लक्ष्य

पतरातू घाटी समेत कई जगहों पर हेलीकॉप्टर सटल योजना का प्रावधान किया जा रहा है

5 करोड़ 9 लाख रुपये बिजली लोन माफी के लिए रखा गया है

नेतरहाट समेत की पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा

बाल बजट तैयार करने की योजना है. इसके लिए 9 हजार 400 करोड़ की राशि उपबंधित किया गया है.

6:08 PM. 3 Mar 25 12:38 PM. 3 Mar

Jharkhand Budget 2025: साल 2029 तक सरकार का 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

सरकार 2029 तक 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखी है. फिलहाल यह 4 ट्रिलियन है. 4 लाख किसानों को 2 लाख तक लोन माफ किया है.

5:50 PM. 3 Mar 25 12:20 PM. 3 Mar

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोेर ने बोले- केंद्र से अपना बकाया लेकर रहेगी झारखंड सरकार

वित्त मंत्री राधा किशोर ने अपने बजट भाषण में कहा कि झारखंड सरकार केंद्र से अपना पैसा लेकर रहेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र का बकाया पैसा नहीं मिलने की वजह से कई विकास कार्य सुस्त पड़ जा रहा है.

5:31 PM. 3 Mar 25 12:01 PM. 3 Mar

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने नौनीहाट को प्रखंड बनाने की मांग

जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने नौनीहाट को प्रखंड बनाने की मांग की है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार सभी भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए जल्द इस पर निर्णय लेगी.

4:56 PM. 3 Mar 25 11:26 AM. 3 Mar

Jharkhand ‍Budget 2025:झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है. सरयू राय ने केंद्र पर बकाया राशि का मुद्दा उठाया. इसका जवाब वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इसका जवाब दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अपना बकाया लेकर रहेंगे और डंके की चोट पर लेंगे. वहीं मंत्री योगेंद्र प्रसाद किस किस मद में कितना बकाया है इसकी जानकारी दी है.

4:30 PM. 3 Mar 25 11:00 AM. 3 Mar

Jharkhand ‍Budget 2025:थोड़ी देर बाद में पेश होगा बजट

झारखंड विधानसभा में कुछ ही देर बाद बजट पेश होगा. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर इस बार का बजट पेश होगा. इस बार के बजट में सरकार सर्वजन पेंशन योजना, विकलांग-विधवा पेंशन योजना में बड़ी राशि का प्रावधान कर सकती है. हालांकि सरकार आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए कोई बड़ी योजना नहीं लायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >