zomato delivery boy viral video: सोशल मीडिया पर जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय और उसकी पत्नी का कदम से कदम मिलाकर चलने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जामैटो डिलीवरी बॉय ने बच्चे को गोद में पकड़ा है वहीं उसकी पत्नी साइकिल लेकर साथ चलती हुई दिखाई दे रही है. शख्स ने जोमैटो की टी शर्ट पहन रखी है वहीं साइकिल पर भी जोमैटो का बैग रखा दिखाई दे रहा है. इस वायरल वीडियो को अबतक 699.5K व्यूज मिल चुके हैं. यह वायरल वीडियो ट्विटर पर @shayari_in_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है- ये ‘औरत’ है जनाब! निभाने पर आए तो नाली में पडे़ ‘शराबी पति’ के साथ पूरी जिंदगी गुजार दे, वरना छोड़ने पर आए तो ‘बिल गेट्स’ को छोड़ दे.
जीवन साथी का साथ हो तो मुश्किल वक्त भी आसान हो जाता है
कहा जाता है पति और पत्नी जीवन रूपी गाड़ी के दो ऐसे पहिए होते हैं जो साथ चलें तो संतुलन बना रहता है. कोई भी आगे-पीछे हुआ तो संतुलन बिगड़ जाता है. जीवन में सुख और दुख, संघर्ष का आना जाना लगा रहता है. इन परिस्थितियों में जीवन साथी का सच्चा साथ हो तो मुश्किल स्थिति भी आसान लगने लगती है. विपरित परिस्थितियों से लड़ने, उबरने की हिम्मत आती है. मुश्किल समय भी हंसते-हंसते कट जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जोमैटो ब्वॉय और उसकी पत्नी कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का यह वीडियो देख लोग दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं.
यूजर्स कर रहे कमेंट
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 699.5K व्यूज मिल चुके हैं. एक हजार से ज्यादा लोगों से रीट्विट किया है जबकि हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट किया है जिसमें एक यूजर ने लिखा है ” परफे्क्ट फैमिली ” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है “औरतों को समझना बहुत ही मुश्किल है…”
