Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में ढेर सारे पैसे कमाना चाहते हैं और हर तरह की आर्थिक समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो आपको चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना चाहते हैं. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको रखना चाहिए अगर आप अपने जीवन में अपार धन की चाहत रखते हैं तो. तो चलिए चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेकार की चीजों पर न खर्च करें पैसे

चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपने पैसों को कभी भी बेकार की चीजों पर खर्च नहीं करना चाहिए. जो लोग बेकार की चीजों पर पैसे खर्च करते हैं उनके पास लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे टिकते नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी न हो तो ऐसे में आपको सिर्फ जरूरी चीजों पर ही अपने पैसे खर्च करने चाहिए.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों को छोड़े बिना जीवन में नहीं मिलेगी सफलता, आप भी जरूर जानें

कंजूसी की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान को कभी भी ज्यादा कंजूसी नहीं करनी चाहिए. अगर आप ज्यादा कंजूसी करते हैं तो भी यह संभव नहीं है कि आप पैसे बचा ही लेंगे. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको अपनी जरूरत के अनुसार पैसे जरूर खर्च करने चाहिए.

आलस का करें त्याग

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में काफी ज्यादा तरक्की करना चाहते हैं और पैसे कमाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको आलस का त्याग करते हुए मेहनती बनने की कोशिश करनी चाहिए. चाणक्य नीति के अनुसार जिस भी व्यक्ति में आलस भरा हुआ होता है मां लक्ष्मी कभी भी उसके पास ठहरती नहीं है. अगर आप जीवन में पैसे कमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आलस का त्याग करना चाहिए.

दान-धर्म की डालें आदत

अगर आप दान-धर्म के कार्यों में पैसे लगाने में कंजूसी करते है तो ऐसे में भी आपके पास पैसे काफी जल्दी खत्म हो जाते हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पैसों को दान-धर्म और सही कामों में जरूर लगाएं. इन कामों में पैसे लगाने से आपको हमेशा फायदा ही होता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर घर पर दिख जाए ये संकेत तो हो जाएं सावधान, बर्बादी की तरफ करते हैं इशारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >