World Cancer Day 2024: इतिहास से लेकर इस साल के थीम तक, यहां पाएं हर जानकारी

वर्ल्ड कैंसर डे 2024 का थीम है ‘क्लोज दी केयर गैप: एवरीवन डिज़र्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर है. यह यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा 2022 से 2024 तक तीन साल लंबे अभियान का हिस्सा है.

World Cancer Day 2024: हर साल 4 फरवरी के दिन को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को कैंसर के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और कैंसर की देखभाल, पहचान, रोकथाम और इलाज में सुधार के लिए कार्यों को मजबूत करने के लिए डेडिकेट किया गया है.

क्या है कैंसर: अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें जो कैंसर होता है वह सेल्स की एक प्रकार की असामान्य वृद्धि है जो मानव शरीर में अनियंत्रित रूप से डिवाइड होती है. यह शरीर के किसी भी अंग या टिशू को प्रभावित कर सकता है और शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैल सकता है.

थीम: वर्ल्ड कैंसर डे 2024 का थीम है ‘क्लोज दी केयर गैप: एवरीवन डिज़र्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर है. यह यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) द्वारा 2022 से 2024 तक तीन साल लंबे अभियान का हिस्सा है. यूआईसीसी इस अभियान के तहत एक ही एजेंडे पर ध्यान केंद्रित कर रही है. 2024 का एजेंडा है ‘एक साथ मिलकर, हम सत्ता में बैठे लोगों को चुनौती देंगे.

इतिहास: वर्ल्ड कैंसर डे का कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड दिन होने का एक काफी लंबा लंबा इतिहास रहा है. यूआईसीसी ने कैंसर के बारे में समझ को बढ़ावा देने, इसके रोकथाम, पहचान और इलाज को प्रोत्साहित करने और कैंसर से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों के लिए सहायता के महत्व को उजागर करने के लिए इस दिन की स्थापना की गयी थी.

महत्व और दायरे में बढ़ोतरी: अपनी स्थापना के बाद से, वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व और दायरा हर साल बढ़ता गया है. अब यह दुनिया भर की सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों के लिए कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने का एक अवसर बन गया है.

महत्व: वर्ल्ड कैंसर डे अलग-अलग एक्टिविटीज के लिए एक प्लैटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जिसमें शैक्षिक कार्यक्रम, फंडरेजिंग प्रोग्राम्स और जागरूकता अभियान शामिल हैं, इन सभी का मकसद कैंसर के ग्लोबल इम्पैक्ट को कम करना है. यही कारण है कि डॉक्टर से नियमित जांच कराना और कैंसर के वार्निंग साइन के प्रति सचेत रहना जरुरी है. कैंसर डे का उद्देश्य कैंसर से प्रभावित लोगों के लिए स्वस्थ जीवन शैली और सहायक वातावरण के महत्व को उजागर करना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >