Winter Special Palak Matar Tikki: ठंड के मौसम में पालक और मटर से तैयार करें मजेदार टिक्की, चाय के साथ करें सर्व

Winter Special Palak Matar Tikki: सर्दियों में आप पालक और मटर से टिक्की को तैयार करें. इस टिक्की को आप हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Winter Special Palak Matar Tikki: ठंड के मौसम में अगर आप भी स्नैक्स में ऐसी डिश बनाना चाहते हैं जिसे आसानी से बनाया जा सके और जिसे खाते ही मजा आ जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों में आप पालक और मटर से टिक्की तैयार कर सकते हैं. पालक मटर टिक्की को आप शाम में चाय के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं पालक मटर टिक्की बनाने की रेसिपी. 

पालक मटर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक- 1 गुच्छा
  • आलू- 2 उबले हुए 
  • मटर- 1 कप
  • बेसन- 2 चम्मच 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई

पालक मटर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • पालक मटर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप पालक को धो लें और इसे थोड़ी देर उबाल लें. इसके बाद आप पालक के पत्ते को ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसे बारीक पीस लें. फिर आप पालक के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डाल दें. मटर को भी उबाल लें और हल्का मैश कर लें. इसे भी आप बर्तन में डाल दें.
  • इसके बाद आप उबले हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, नमक और धनिया पत्ती को डाल दें. अब आप बेसन और चावल का आटा डाल दें. फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. टिक्की बनाने के लिए आप तवे को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल लगा दें. 
  • अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें. इसे गोल कर लें और हल्का सा दबाकर चिपटा कर लें. इसे आप तवे पर डाल दें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप इसे दूसरे तरफ से भी पलटकर पका लें. जब ये अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें और प्लेट में चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >