Winter Special Gajar Aloo Matar Kadhi: सर्दियों के लंच में बनाएं गाजर आलू मटर कढ़ी, खाने के बाद सभी हो जाएंगे इंप्रेस

Winter Special Gajar Aloo Matar Kadhi: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरे और रंग-बिरंगी सब्जियां दिखने लगती है. ऐसे में अगर आप लंच के लिए बनाना चाहते हैं कुछ खास तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें गाजर आलू मटर कढ़ी.

Winter Special Gajar Aloo Matar Kadhi: सर्दियों में गरम खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में आज हम आपको विंटर स्पेशल गाजर आलू मटर कढ़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर बनाकर लंच के समय गरमा-गरम चावल के साथ परोस सकते हैं. इस टेस्टी रेसिपी को ट्राई करके आप घरवालों से लेकर मेहमानों को भी इंप्रेस कर सकते हैं. 

गाजर आलू मटर कढ़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

सब्जियां 

  • गाजर (कटी हुई) – 1 कप
  • आलू (कटे हुए) – 1 कप
  • मटर – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

कढ़ी के लिए

  • बेसन – 3 बड़े चम्मच
  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • पानी – 2 कप
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 

तड़के के लिए

  • घी / तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • राई – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ते – 6-8
  • हींग – 1 चुटकी
  • लहसुन – 2-3 कलियां (कटी हुई)
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)

यह भी पढ़ें: Matar Tamatar Bharta: सर्दियों में बनाएं मजेदार मटर टमाटर भरता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

गाजर आलू मटर कढ़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले सब्जियों को तैयार करें. इसके लिए आप एक कड़ाही में हल्का सा तेल डालें और इसमें कटी हुई गाजर, आलू और मटर डालकर 6-7 मिनट के लिए अच्छे से भून लें. अब थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दें और सब्जियों को अच्छे से पकाएं. 
  • अब कढ़ी बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन और फेंटा हुआ दही अच्छी तरह मिलाएं, फिर इसमें पानी डालकर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स करें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और इसमें जीरा, राई, करी पत्ते और हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें, फिर इसमें कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. 
  • इसके बाद धीरे-धीरे बेसन-दही का मिश्रण लेकर कड़ाही में डालें और लगातार चलाते हुए 5 मिनट के लिए पकाएं. अब पहले से भुनी हुई सब्जियां कढ़ी में डालें और 5 मिनट तक हल्की आंच पर उबालें जिससे सब्जियों का स्वाद कढ़ी में अच्छे से मिल जाए. 
  • अंत में कढ़ी को हरे धनिये से सजाएं और इसे उतारकर गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >