Viral Video: मुंबई के इस बच्चे के आगे बड़े से बड़ा विदेशी हो जाए फेल, French-German तड़ातड़ बोलता है

Viral Video: मुंबई से एक बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जो कई सारी विदेशी भाषाओं को बोलने में माहिर है, इसे देखकर लोग हैरान रह जा रहे हैं.

Viral Video: मुंबई की सड़कों पर एक 10 से 12 साल के बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बच्चा 6 से 7 विदेशी भाषाओं में बात कर सकता है. खास बात यह है कि वह टूरिस्ट को मोरपंख बेचता है और उनकी ही भाषा में. मसलन फ्रांस का टूरिस्ट मिला तो फ्रेंस में बातकर उन्हें मोरपंख बेच देता है. कहीं रूसी पर्यटक मिल गया तो उसे रूसी में बातकर अपना ग्राहक बना लेता है. ऐसे कर वह कुल 7 विदेशी भाषाएं जानता है. उसे अंग्रेजी भी आती है. एक टूरिस्ट ने उसका यह वीडियो रिकॉर्ड कर साझा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा फ्रेंच, इटालियन, जर्मन, अरबी, ईरानी, रशियन और जापानी भाषा में बातकर दिखाता है. इससे टूरिस्ट बच्चे की अनोखी प्रतिभा देखकर हैरान रह जाता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Also Read: Viral Video: Shoe Lace बांधने के ये तरीके हैं सबसे अलग, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Also Read: Viral Video: भालू ने हसीना के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >