Vikram Sarabhai Death Anniversary 2023:भारत के महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि आज,जानें उनका योगदान

Vikram Sarabhai Death Anniversary 2023: महान वैज्ञानिक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर विक्रम अंबालाल साराभाई (Vikram Ambalal Sarabhai) की आज 30 दिसंबर, 2023 को 52वीं पुण्यतिथि है.

Vikram Sarabhai Death Anniversary 2023: महान वैज्ञानिक और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर विक्रम अंबालाल साराभाई (Vikram Ambalal Sarabhai) की आज 30 दिसंबर, 2023 को 52वीं पुण्यतिथि है. भारत की वैज्ञानिक उन्नति का सबसे बड़ा श्रेय इसरो संस्था को दिया जाता है जिसकी स्थापना विक्रम साराभाई ने की थी.

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की स्थापना

1962 में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की स्थापना की। जिसे बाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नाम दिया गया। डॉ विक्रम साराभाई ने दक्षिणी भारत में थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन की भी स्थापना की।

ISRO की स्थापना में प्रमुख योगदान

भारत को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए साल 1962 इंडियन नेशनल कमेटी फॉर स्पेस रिसर्च की स्थापना की गई, जिसका नाम साराभाई के आग्रह के बाद बदलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) कर दिया गया. उन्होंने दक्षिण भारत में थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन भी स्थापित किया. साल 1966 में भौतिक विज्ञानी होमी भाभा (Physicist Homi Bhabha) के निधन के बाद साराभाई को परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. जिसके बाद परमाणु अनुसंधान के क्षेत्रों में होमी भाभा के प्रयासों को उन्होंने खूब आगे बढ़ाया. वो साराभाई ही थे जिन्हें परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और इसके विकास के लिए उन्हें काफी हद तक क्रेडिट दिया जाता है. उन्होंने रक्षा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए परमाणु प्रौद्योगिकी के स्वदेशी विकास की नींव भी रखी.

विक्रम साराभाई पुरस्कार

साल 1966 में विक्रम साराभाई को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

साल 1972 में मरणोपरांत भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

विक्रम साराभाई के जीवन के बारे में जानें

विक्रम साराभाई का पूरा नाम विक्रम अंबालाल साराभाई था, जिनका जन्म 12 अगस्त 1919 में गुजरात के अहमदाबाद में हुआ. उनका परिवार शिक्षा के प्रति बहुत जागरूक था. एक समृद्ध जैन परिवार में जन्में साराभाई के घर उस वक्त के विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त लोग आया करते थे.

महान वैज्ञानिक साराभाई का निधन

विक्रम साराभाई को 30 दिसंबर, 1971 की रात मुंबई (बॉम्बे) प्रस्थान करने से पहले एमएलवी डिजाइन की समीक्षा करनी थी. तब उन्होंने भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी मगर बाचतीच के बीच में दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से महज 52 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. अहमदाबाद में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया.

इसके अलावा भी विक्रम साराभाई ने अन्‍य संस्‍थान और लैब की स्‍थापना की हैं

1. भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद

3. कम्यूनिटी साइंस सेंटर, अहमदाबाद

4. दर्पण अकाडेमी फ़ॉर परफ़ार्मिंग आर्ट्स, अहमदाबाद

5. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम

6. स्पेस अप्लीकेशन्स सेंटर, अहमदाबाद

7. फ़ास्टर ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफ़बीटीआर), कल्पकम

8. वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन प्रॉजेक्ट, कोलकाता

9. इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद

10. यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), जादूगुडा, बिहार

विक्रम साराभाई को भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सन् 1966 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। 30 दिसंबर 1971 को केरल/तिरुवनंतपुरम के कोवलम में ऐसे महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ था. भारतीय अतंरिक्ष विज्ञान के जनक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के संस्थापक महान वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >